फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

भतीजों ने चाचा को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला

Tue, 17 Nov 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। शहर के मोहल्ला बड़ी हाट समद नगर में नशेबाजी को लेकर हुए विवाद में समझौता करने की बातचीत के दौरान चार सगे भाइयों ने दो साथियों के साथ मिलकर चाचा की उन्हीं के घर में लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे अफसरों और थानेदार ने जांच की। पीड़ित परिवार के लोगों से घटना की जानकारी। पुलिस ने मामले में चार भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना सोमवार की रात हुई।
विज्ञापन

बड़ी हाट समद नगर निवासी मूलचंद्र कुशवाहा (45) प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। दिवाली की परेवा वाले दिन मूलचंद्र न शराब पी। पास ही रहने वाले उसके बड़े भाई भालू कुशवाहा के बेटों ने भी शराब पी। रात में मूलचंद्र का भतीजों से विवाद हो गया। सोमवार की रात भालू कुशवाहा के बेटे राम आसरे, विश्वनाथ, मोहनलाल और बृजलाल गांव के ही गया प्रसाद व वीरू के साथ मूलचंद्र के घर पहुंचे।
विज्ञापन

फिर बहाने से उसे अपने घर ले गए। वहां सभी ने फिर शराब पी। इसके बाद मूलचंद्र अपने घर आ गया। देर रात राम आसरे भाइयों व दोनों साथियों के साथ मूलचंद्र से समझौते के बात करने उसके घर पहुंच गया। वहां बातचीत के दौरान मूलचंद्र का भतीजों से विवाद हो गया। गुस्से में भतीजों ने साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से पीटकर मूलचंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पर एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीओ कालू सिंह और कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदार योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मूलचंद्र की हत्या के मामले में उनके बेटे कैलाश कुशवाहा की तहरीर पर बड़ी हाट समद नगर निवासी राम आसरे उसके भाई विश्वनाथ, मोहन लाल, बृजलाल के साथ ही गांव के वीरु रैकवार और गया प्रसाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी रामआसरे समेत चार आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे नशेबाजी का विवाद सामने आया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
बड़े बेटे के साथ पत्नी गई थी मायके
मूलचंद्र के ससुर का निधन हो गया था। इसके चलते मूलचंद्र की पत्नी गीता बड़े बेटे नीरज के साथ मायके राठ, हमीरपुर गई थीं। घर पर सास जानकी देवी और छोटा बेटा कैलाश थे। घटना के वक्त कैलाश घर के बाहर टहल रहा था। जबकि, जानकी देवी घर में ही दूसरे कमरे में थीं। मूलचंद्र की चीख सुनकर कैलाश और जानकी मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग चुके थे। मूलचंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा था। कैलाश ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी थी।

पति के शव से लिपट कर रो पड़ी
मूलचंद्र की हत्या की खबर पाकर पत्नी गीता, बड़े बेटे नीरज और मायके के अन्य लोगों के साथ अपने घर पहुंची। गीता पति के शव से लिपट कर बिलख पड़ी। बेटे नीरज और कैलाश के साथ ही उनकी दादी जानकी देवी में दहाड़े मारकर रो पड़े।

मृतक मूलचंद्र कुशवाहा की फाइल फोटो

मृतक मूलचंद्र कुशवाहा की फाइल फोटो- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed