फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

चोरों ने तीन लाख का माल पार किया

Tue, 07 Apr 2020 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
crime
गांव के बाहर टूटा पड़ा सूटकेस व बिखरा सामान - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के उल्दन गांव में सोमवार रात चोरों ने एक मकान से जेवर समेत तीन लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया। घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने जिस कमरे में परिजन सो रहे थे, उसकी बाहर से कुंडी लगा दी थी।
विज्ञापन

उल्दन गांव निवासी शिवकुमार राजपूत खेती का काम करते हैं। सोमवार रात वह परिवार समेत घर पर था। पूरा परिवार एक कमरे में सो गया, जबकि गृहस्थी के कमरे में ताला लगा था। रात के समय चोर मकान के पीछे से दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने सबसे पहले जिस कमरे में परिजन सो रहे थे, उसकी बाहर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन

बाद में चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर वहां रखा सूटकेस व बक्सा उठा ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो कमरे की बाहर से कुंडी बंद होने पर शोर-शराबा मचाया। तब पड़ोसियों ने दरवाजे की कुंडी खोलकर उन्हें बाहर निकाला। मंगलवार सुबह गांव के बाहर खेतों पर टूटा सूटकेस व सामान बिखरा मिला। सूचना पर पुलिस ने जांच की। थानाध्यक्ष पनवाड़ी एके सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed