{"_id":"60ce2abc8ebc3ecbfc69f95e","slug":"crime-mahoba-news-injerd-mahoba-news-knp635080778","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में 14 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में 14 लोग घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में चार महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कोतवाली चरखारी के छोटा रमना निवासी जितेंद्र (35) किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी भेजा गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इसी तरह अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दिसरापुर निवासी शंकर (17), ज्योराहा निवासी विमला (48), काली पहाड़ी निवासी नंदकिशोर (30), चरखारी निवासी माया (55) व उसकी पुत्री रीता (18), करहराकला निवासी अंबिका देवी (40), मुस्करा निवासी कामता (45), घुसियाना चरखारी निवासी गगन (17), राठ निवासी अजीम (24), बगरौन निवासी हरिओम (20), सालट निवासी सियाराम (31) गौहानी निवासी नरेंद्र (48) व चरखारी निवासी अमित (08) घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।