{"_id":"615464078ebc3e6253303c03","slug":"crime-accident-mahoba-mahoba-news-knp655119252","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दस लोग घायल
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
जनपद कौशांबी के कड़ा गांव निवासी जुनैद खान अपने भाई अरशद के साथ मंगलवार को किसी कार्य से बाइक से महोबा आया था। बुधवार को कस्बा कबरई से लौटते समय किड़ारी रेलवे फाटक के समीप मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने आटो में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।
इसी तरह श्रीनगर निवासी पुष्पा , पिड़ारी निवासी टेकचंद्र, भंडरा निवासी कैलाश, रामनगर निवासी परमात्मा , नटर्रा पनवाड़ी निवासी सरमनलाल, दुलारा निवासी चेतन, ननौरा निवासी शिवम व लिलवाही निवासी शेरसिंह अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। (संवाद)