फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   court,mahoba,mahoba news

चौथी बार बढ़ी तारीख, अब 11 नवंबर को होगी दरोगा व सिपाही की जमानत पर सुनवाई

Fri, 29 Oct 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
court,mahoba,mahoba news
कबरई (महोबा)। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में आरोपी तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव की जमानत याचिका पर चौथी बार तारीख बढ़ा दी गई। अब जमानत पर सुनवाई 11 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया था। अगले दिन आठ सितंबर को वह अपनी कार में गोली लगने से घायल मिले थे। 13 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी आईपीएस मणिलाल पाटीदार अभी फरार हैं, जबकि शेष चार आरोपी तत्कालीन थानाध्यक्ष, सिपाही, विस्फोटक कारोबारी सुरेश सोनी व ब्रम्हदत्त तिवारी जेल में निरुद्ध हैं। सभी पर आत्महत्या के लिए उकसाने करने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

तत्कालीन थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद में सात अक्तूबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन बहस पूरी न हो पाने के चलते तारीख बढ़ाकर 21 अक्तूबर कर दी गई थी। निर्धारित तिथि पर अधिक फाइलें होने के चलते बहस नहीं हो सकी थी और तारीख बढ़ाकर 28 अक्तूबर कर दी गई थी। गुरुवार को बहस न हो पाने के चलते चौथी बार तारीख बढ़ा दी गई है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि अब जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 11 नवंबर की तारीख निहित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed