फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Counter-chanting artists tied the songs in the fair

मेले में जवाबी कीर्तन कलाकारों ने गीतों से बांधा समां

Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Counter-chanting artists tied the songs in the fair
चरखारी (महोबा)। विकासखंड चरखारी के गुढ़ा गांव में जारी चार दिवसीय मेले में शुक्रवार रात जवाबी कीर्तन का मुकाबला हुआ। जिसमें हमीरपुर व छतरपुर से आईं कीर्तन पार्टियों के कलाकारों ने गीतों से समा बांध दिया। देर रात तक चला कार्यक्रम देखने को सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

गुढ़ा के सियर माता मंदिर में चल रहे मेले में जवाबी कीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ महंत राम मनोहर दास ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। दोनों पार्टियों के कलाकारों का तिलक कर गीतों की शुरुआत कराई। बुंदेलखंड के राठ हमीरपुर से आई दुर्गेश नंदिनी एंड पार्टी ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया। कमलेश्वरी का गीत सुनकर लोग भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

छतरपुर से आई कमलेश्वरी कंचन एंड पार्टी ने सवालिया गीत ‘कैसी रचाई हरी ने आके माया है’ सुनाकर खूब तालियां बटोरी। देर रात तक दोनों पार्टियों का जवाबी मुकाबला चलता रहा। संचालन नितिन चौबे ने किया। उन्होंने शायरी के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश उर्फ राजू विश्वकर्मा, दिलीप कुमार, कुंवर सिंह राजपूत, रामऔतार, शेखचंद, रूपसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed