फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Correct the irregularities in the voter list: SDM

मतदाता सूची में गड़बड़ी कराएं ठीक : एसडीएम

Sun, 05 Nov 2023 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Correct the irregularities in the voter list: SDM
कुलपहाड़ (महोबा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कस्बे के कंपोजिट आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीएलओ ने मतदाता सूची में लोगों से नाम बढ़ाने व घटाने के दावे व आपत्तियां लीं। एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया और बीएलओ से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

आयोग ने विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर निर्देश जारी किए हैं। निर्वाचन अधिकारी रजिस्ट्रार और बीएलओ की उपस्थिति में नगर के कंपोजिट आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिविर लगाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। एसडीएम अनुराग प्रसाद ने विधानसभा 231 क्षेत्र चरखारी अंतर्गत भाग संख्या 280, 281 व 282 के बूथों पर पहुंच कर बीएलओ को निर्देशित किया। कहा कि जिन लोगों को नाम बढ़ाने व घटाने की दावा आपत्तियां लगाना है, वह 25 व 26 नवंबर और दो व तीन दिसंबर को आयोजित होने वाले शिविरों में दे सकते हैं। एक जनवरी 2024 को जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए भी आवेदन दे सकते हैं। नगर के जनतंत्र इंटर कॉलेज में सुपरवाइजर गयाप्रसाद, बीएलओ प्रतीक तिवारी, भूपेंद्र सेनी, राकेश कुमार आदि ने दावे व आपत्तियां जमा कीं।
विज्ञापन

----------------------
मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए किया प्रेरित
चरखारी/अजनर। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे वोटर चेतना महाअभियान के तहत अजनर मंडल के सेक्टर नगारा और इंद्रहटा के घंघौरा, बिजौरी, इंद्रहटा, कर्रा में लोगों को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर जिला सह संयोजक चुनाव प्रबंध समिति सेक्टर प्रभारी डॉ. एसके पाठक, जिला मंत्री युवा मोर्चा सेक्टर प्रभारी मुकेश त्रिपाठी, सेक्टर संयोजक ग्यासीलाल, महेंद्र सिह, बूथ अध्यक्ष कैलाश पटैरिया, अरुण चौबे, शंभु दयाल विश्वकर्मा, सुरेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार कस्बे में वोटर चेतना महाअभियान को लेकर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने बूथों पर पहुंच सूची में अधिक से अधिक युवाओं के नाम शामिल कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed