फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

भाजपाइयों ने डाक्टरों व कर्मियों को बांटे धन्यवाद पत्र, कोरोना की लड़ाई में जुटे लोगों का बढ़ाया हौसला

Tue, 07 Apr 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
corona
सफाईकर्मी पर फूलों की बारिश करते मोहल्लेवासी - फोटो : MAHOBA
महोबा/कुलपहाड़। कोरोना की लड़ाई में डाक्टर व सरकारी कर्मचारी अपने कर्तव्यों को बखूबी निभा रहे हैं। उनके प्रयासों को लेकर भाजपा पदाधिकारी उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को भाजपाइयों ने कर्मचारियों को समाजसेवियों को धन्यवाद पत्र सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिले में अभियान चलाकर कर्मचारियों व जिला अस्पताल में डॉक्टरों को धन्यवाद पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

कुलपहाड़ मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बैंकों, तहसील प्रशासन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस थाना व नगर पंचायत कर्मियों को धन्यवाद पत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोहल्ला शुक्रवारी बाजार के समीप मंगलवार को सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों पर मोहल्लेवासियों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। इस मौके पर विनोद कुशवाहा, अनीता कुशवाहा, संतोष गुप्ता, लायक सिंह आदि रहे।

महिलाएं भी पुनीत कार्य में निभा रहीं मानवधर्म
महोबा। कोरोना के कारण दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोटी का संकट है। ऐसी स्थिति में तमाम लोग गरीबों की भूख मिटाने के लिए आगे आए हैं। महिलाएं भी इस पुनीत कार्य में हाथ बंटाते हुए मानवधर्म निभा रहीं हैं। महिलाएं भी पकवान बनाने में मेहनत कर रही हैं। इतना नहीं महिलाएं गरीबों को बनाने वाले खाने की कोई मजदूरी तय नहीं करती है। खाना तैयार हो जाने के बाद जो मिल जाता है। उसे हंसी-खुशी से ग्रहण कर लेती हैं। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी गरीबों की मदद को हाथ बढ़ाए हैं। गरीबों को राहत पहुंचाई जा रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भगत सिंह राजपूत, महामंत्री दयाराम वर्मा, कालूराम, मनोज, विजय वर्मा आदि ने मंगलवार को पठा तिराहे में एक सैकड़ा लोगों को लंच पैकेट बांटे।

बैंक कर्मचारी को धन्यवाद पत्र सौंपते मंडल अध्यक्ष

बैंक कर्मचारी को धन्यवाद पत्र सौंपते मंडल अध्यक्ष- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed