फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Congress laid the political chessboard, the stature of two young faces increased

Mahoba News: कांग्रेस ने बिछाई सियासी बिसात, दो युवा चेहरों का बढ़ा कद

Mon, 27 Nov 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 27 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Congress laid the political chessboard, the stature of two young faces increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी सियासी बिसात बिछाना शुरू कर दी है। पार्टी की जमीन मजबूत करने के लिए जिले के दो युवा चेहरों को देप्रश संगठन में महासचिव बनाकर सोशल इंजीनियरिंग को साधने की कोशिश की है। विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से महोबा सीट के प्रत्याशी रहे सागर सिंह व निर्वतमान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बृजराज अहिरवार को महासचिव बनाया है।

लोकसभा चुनाव को अब कुछ ही माह का समय शेष है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजयराज की टीम में महोबा जिले के दो युवाओं को जगह देकर महोबा-हमीरपुर संसदीय सीट पर भी पार्टी की मजबूती पर जोर दिया गया है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित की गई है। प्रदेश संगठन की ओर से इसकी सूची जारी की गई है। जिसमें बृजराज अहिरवार व सागर सिंह को संगठन में प्रदेश महासचिव के रूप में शामिल किया गया है। सागर सिंह बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूम में अपना दमखम दिखा चुके हैं जबकि बृजराज सिंह को जिला संगठन का खासा अनुभव है। अब जिले के ये दोनों नेता प्रदेश स्तर की राजनीति कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जमीन मजबूत करने का काम करेंगे। शीर्ष नेतृत्व के फैसले से जिला कांग्रेस कमेटी में खुशी का माहौल है। कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed