फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Congress delegation reached the house of the rape victim

Mahoba News: दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Congress delegation reached the house of the rape victim
महोबा। थाना अजनर के एक गांव में अनुसूचित जाति की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई बात कही। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

थाना अजनर के एक गांव में 27 अप्रैल को खेत से घर लौट रही कक्षा आठवीं की छात्रा को दो युवकों ने अगवाकर दुष्कर्म किया था। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और प्रदेश सचिव बृजराज सिंह के नेतृत्व में 20 से अधिक कार्यकर्ता पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी लेते हुए कानूनी, सामाजिक और आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed