फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Complaints regarding land disputes and crop damage were the most frequent.

Mahoba News: जमीनी विवाद व फसल खराब होने की सर्वाधिक रहीं शिकायतें

Sat, 05 Sep 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Complaints regarding land disputes and crop damage were the most frequent.

विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील सभागार में शनिवार को डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में जमीनी विवाद और फसल खराब होने की शिकायतें सर्वाधिक रहीं। कई फरियादी ऐसे पहुंचे जो पहले भी कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन आज तक निस्तारण नहीं हुआ। समाधान दिवस में आईं 121 शिकायतों में महज आठ का मौके पर निस्तारण हो सका।
जिलास्तरीय समाधान दिवस में भरवारा निवासी धर्मेंद्र, लाड़पुर के जमुना प्रसाद लाड़पुर व मोहारी की सुमन ने फसल खराब होने व मकान गिरने की शिकायत करते हुए मुआवजा दिलवाने की मांग की। भटेवरा खुर्द के रविंद्र सिंह, देवीदीन, कमलेश पस्तोर, माधव प्रसाद, प्रदीप, फूल सिंह ने खरीफ में तिल, मूंगफली और मूंग की फसल खराब होने पर मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा जैतपुर के संजय कुमार ने गोशाला से अवैध कब्जा हटाने की मांग की, जिस पर चौकी प्रभारी को आदेशित किया गया। ब्लॉक पनवाड़ी के शेरगढ़ निवासी प्रभुदयाल ने प्राथमिक विद्यालय में जलभराव की शिकायत कर विद्यालय प्रांगण से जल निकासी की सही व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर सीडीओ बलराम कुमार, एसपी शशांक सिंह, एसडीएम आदेश सिंह, तहसीलदार प्रमित सचान, नायब तहसीलदार मुकुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed