{"_id":"69a70a9df8786b57670325af","slug":"complaint-resolved-on-chief-ministers-portal-nothing-happened-on-the-spot-mahoba-news-c-225-1-mah1002-123048-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत निस्तारित, मौके पर कुछ नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत निस्तारित, मौके पर कुछ नहीं हुआ
Tue, 03 Mar 2026 09:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जैतपुर में पानी की पाइपलाइन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। दुकानों के सामने जलभराव होने से लोग परेशान हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी जल निगम के अधिकारियों ने पोर्टल पर समस्या को निस्तारित बताया जबकि मौके पर कोई काम नहीं हुआ है।
ग्राम पंचायत के बाईपास सड़क तिराहा के मुखिया मार्केट के मालिक मैयादीन राजपूत ने बताया कि उनकी दुकानों के सामने पानी की पाइपलाइन में लीकेज है। गांव के अजय राजपूत ने 14 फरवरी को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने तीन माह से पानी की पाइपलाइन लीकेज होने की शिकायत दर्ज कराते हुए इसे ठीक कराने की मांग रखी।
इस शिकायत को निस्तारित करते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर ने 23 फरवरी को पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने उल्लेख किया कि संबंधित फर्म को एक सप्ताह के अंदर पाइपलाइन का लीकेज ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन अजय का कहना है कि समस्या जस की तस है।