फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Company absconded with Rs 80 lakh of 19 farmers, FIR lodged against three

Mahoba News: 19 किसानों का 80 लाख रुपये लेकर कंपनी फरार, तीन पर एफआईआर

Thu, 31 Jul 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 31 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Company absconded with Rs 80 lakh of 19 farmers, FIR lodged against three
महोबा। शहर की नवीन गल्ला मंडी में किसानों का करीब 80 लाख रुपये लेकर कंपनी फरार हो गई। 19 किसानों की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी में शामिल तीन व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह कंपनी किसानों के अलावा व्यापारियों का भी लाखोंं रुपये ले गई है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के मिड़का बम्हौरी गांव निवासी सुशेंद्र सुल्लेरे ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नवीन गल्ला मंडी में एक ट्रेडिंग कंपनी की ओर किसानों से माल की खरीद-फरोख्त की गई। कंपनी के मालिक भटीपुरा निवासी कल्लू यादव, विजय पाल व ननौरा निवासी बृजेश यादव ने किसानों से माल खरीदा लेकिन भुगतान नहीं दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि कंपनी के मालिक लवकुशनगर क्षेत्र के व्यापारियों के माध्यम से किसानों का माल महोबा मंडी मंगाते थे। इसके बाद उनका भुगतान किया जाता था। व्यापार बड़ा होने के चलते लोगों का इस कंपनी पर विश्वास था। ऐसे में किसानों और व्यापारियों ने लाखों रुपये का माल उधार दे दिया लेकिन जब भुगतान का समय आया तो कंपनी बंद कर आरोपी फरार हो गए हैं। कंपनी में 19 किसानों का 80 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस मामले में केवल उन 19 किसानों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिनके पास लेनदेन से संबंधित सबूत हैं। मंडी के कई व्यापारी ऐसे हैं जिनसे ब्याज पर रुपये उधार लेकर आरोपी फरार हुए हैं। इससे व्यापारी व किसान परेशान हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

------------

इन किसानों है बकाया
महोबा। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार सुशेंद्र सुल्लेरे के छह लाख 66 हजार रुपये, धीरेंद्र सुल्लेरे के एक लाख 25 हजार, हरीशंकर के एक लाख रुपये, हरनारायण तिवारी के 5.52 लाख, पूरन यादव के 6.20 लाख, विंद्रावन पाठक के 61 हजार, आशीष रिछारिया के 4.92 लाख, भूपेंद्र राजपूत के 2.44 लाख, कल्लू अहिरवार के 1.31 लाख, फूल सिंह राजपूत के 2.13 लाख, राजकली राजपूत के 1.10 लाख, ललता यादव के 2.72 लाख, हरीचरन के 2.37 लाख, हरीशंकर यादव के 1.36 लाख, ज्ञान सिंह के सात लाख, मुकेश कुमार के 78 हजार, भरत राजपूत के तीन लाख, सुंदर सिंह के 17 लाख, बलवान सिंह के 5.50 लाख व रामकेश के दो लाख रुपये लेकर आरोपी गायब हैं। इस तरह से किसानों के करीब 80 लाख रुपये फंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed