फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Common people should also become partners in preventing diseases: MP

बीमारियां रोकने में आम जन भी बनें सहभागी- सांसद

Wed, 01 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Common people should also become partners in preventing diseases: MP
महिला को गोल्डन कार्ड देते सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल - फोटो : MAHOBA
महोबा। बीमारियों पर रोक लगाने को सिर्फ स्वास्थ्य विभाग हीं नहीं, बल्कि आम जनता को भी सहभागिता करनी होगी। सभी केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन करें। ये बातें जिला अस्पताल में आयोजित संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते हुए सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहीं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखें। आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सांसद ने लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी बांटे। डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है, लेकिन यदि तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया जाए तो रोग को फैलने से रोका जा सकता है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुमन ने बताया कि रोगों पर नियंत्रण के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ कई सरकारी विभागों को जोड़ा गया है। चिकित्सा विभाग इसमें नोडल विभाग बनाया गया है। ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान नोडल नामित किए गए हैं। एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी के सहयोग से गांवों में वीएचएनसी की बैठक आदि होंगी। सभी ब्लाकों में भी अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी आरपी निरंजन ने कहा कि इसमें 11 विभाग शामिल किए गए हैं। 15 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह, सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा, एसके वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव, डीपीआरओ संतोष कुमार, आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके त्रिपाठी, ईओ लालचंद्र सरोज, डॉ. दिवाकर प्रताप सिंह, एडीएमओ राधेश्याम यादव, मलेरिया निरीक्षक रामज्ञान यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed