फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Commissioner angered over lack of electricity connection in newly constructed women's hospital in mahoba

महोबा: नवनिर्मित महिला अस्पताल में बिजली कनेक्शन न होने पर भड़के कमिश्नर

Tue, 25 Aug 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Commissioner angered over lack of electricity connection in newly constructed women's hospital in mahoba
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश देते कमिश्नर - फोटो : MAHOBA
महोबा। चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर व जिले के नोडल अधिकारी गौरव दयाल ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। नवनिर्मित जिला महिला अस्पताल में निर्देश के बाद भी बिजली कनेक्शन न किए जाने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाकर जल्द से जल्द कनेक्शन कराने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वाहन करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने जिले के सभी प्रधानों व सभासदों से कहा कि वह पता लगाएं कि विद्युत विभाग द्वारा रोस्टर के अनुसार सप्लाई हो रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार के मानकों के अनुसार हर हाल में विद्युत सप्लाई हो। कमिश्नर ने सीएमओ को निर्देश दिए कि कोरोना के नए केसों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग 24 घंटे व सैंपलिंग 72 घंटे के अंदर हो जानी चाहिए। लक्ष्य के अनुसार एंटीजन टेस्ट एक हजार व आरटीपीसीआर के 360 टेस्ट कराए जाएं। मरीजों को समय से एंबुलेंस उपलब्ध हो और एल-1 व एल-2 की सुविधा 24 घंटे के अंदर सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने डीपीआरओ संतोष कुमार को ग्राम पंचायत स्तर पर बनाए गए गो आश्रय स्थलों में गो सेवक की नियुक्ति के निर्देश दिए। प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजेश यादव से कहा कि पूरे शहर में कहीं भी जलभराव समस्या नहीं होनी चाहिए। डिप्टी आरएमओ आरके पांडेय को निर्देश दिए कि किसानों का चना खरीद का बकाया भुगतान तत्काल कराएं और जरूरत पड़े तो खरीद एजेंसी पर एफआईआर भी दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने सीवीओ से अन्ना गोवंशों को गोशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी वीपी सिंह से कहा कि यूरिया खाद वितरण में पारदर्शिता लाई जाए और खेत के हिसाब से किसान को पर्याप्त खाद मिले। बैठक में जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी, प्रभारी सीडीओ आरएस गौतम, पीडी डीएन पांडेय, एसीएमओ डीसी तिवारी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बी.बी. अग्रवाल, एक्सईएन मौदहा बांध अखिलेश कुमार सिंह व एक्सईएन सिंचाई डीवी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed