फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   cm can come to 20

20 को आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Mon, 16 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 16 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
cm can come to 20
हैलीपैड का निरीक्षण कर अफसरों से बात करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

20 मई को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संभावित दौरे को लेकर अफसरों की बेचैनी बढ़ गई है। सोमवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अफसरों के साथ चरखारी के तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान 19 मई तक हर हाल में तालाबों की खुदाई का काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


डीएम ने हैलीपैड स्थल व कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 20 मई को चरखारी का दौरा संभावित है। जिसे लेकर जिला व पुलिस प्रशासन की धड़कने बढ़ गई हैं। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल चरखारी के ऐतिहासिक आठ तालाबों की खुदाई का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मुईनुद्दीन ने तालाबों का निरीक्षण कर खुदाई के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने ठेकेदारों को 19 मई की रात तक हर हाल में तालाबों की खुदाई पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि ठेकेदार किसी भी प्रकार का वाद विवाद न करें। अतिरिक्त मशीनें व डंपर लगाकर तालाबों की खुदाई कराई जाए।


इसके बाद डीएम व एसपी ने मेला ग्राउंड स्थित हैलीपैड स्थल व डाक बंगला में संभावित कार्यक्रम पर यहां निरीक्षण किया। सीएम के आने की सुगबुगाहट से अफसरों का पसीना छूट रहा है और अधिकारी अधूरे कामों को तेजी से कराने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed