फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cleaning Workers Union President ravi

सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष बने रवि

Sun, 24 Jan 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Cleaning Workers Union President ravi
महोबा। पंचायत सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच हुआ। समाज कल्याण कार्यालय के पास संघ के सभागार में मतदान के बाद रवि बौद्ध 200 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी विनोद को 13 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


रविवार को परिषद के मंत्री मुख्य चुनाव अधिकारी सुलेमान खान और चुनाव अधिकारी एमपी सिंह भदौरिया व प्रदीप खरे की देखरेख में चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद पर रवि बौद्ध, विनोद कुमार चुनाव मैदान में डटे थे।  जहां पर सुबह दस बजे से ही सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में सफाई कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे 488 मतों के सापेक्ष 392 मत पड़े। कर्मचारियों में चुनाव के प्रति विशेष उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन


सुबह से कर्मचारियों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। अध्यक्ष पद पर रवि बौद्ध ने 200 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार को 13 मतों से हरा दिया। विनोद कुमार को 187 मत मिले। मंत्री पद पर परमलाल ने 197 मत पाकर राजकुमार को 9 मतों से हरा दिया। राजकुमार को 188 मत मिले। कोषाघ्यक्ष पद पर तेजीराम 69 मतों से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed