फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

महोबाः खरेला में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

Mon, 18 Jul 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
civic
पंप हाउस का फुंका मोटर। - फोटो : MAHOBA
खरेला (महोबा)। कस्बे की 30 हजार की आबादी तीन दिन से पानी के लिए परेशान है। मोटर फुंकने के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मजबूरी में लोग दूर-दराज से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

खरेला सामूहिक पेयजल योजना के तहत चरखारी के अर्जुन बांध से आपूर्ति की जाती है। 25 किलोमीटर लंबी मुख्य पाइपलाइन से होने वाली पेयजल आपूर्ति आए दिन प्रभावित रहती है। एक माह पहले पंप हाउस का मोटर फुंक गया था, जिसे नहीं बदला गया। ट्यूबवेल से एक दिन छोड़कर आपूर्ति की जा रही है। तीन दिन पहले ट्यूबवेल की मोटर भी फुंक गई। इससे आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। पानी के लिए महिलाएं व बच्चे एक किमी दूर हैंडपंपों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। कस्बे के सेवानिवृत्त शंकरलाल, रमेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, करन सिंह का कहना है कि खराब मोटर को समय से न बदले जाने के कारण पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। पूरे दिन पानी की जुगाड़ में ही गुजर जाता है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता पवन चौहान का कहना है कि जिले के सभी क्षेत्रों का प्रभार होने के चलते काम अधिक है। जल्द ही खराब मोटर को बदलवाकर पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहरी इलाकों में पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी निभाने वाले जल संस्थान में एक अवर अभियंता के भरोसे व्यवस्था चलाई जा रही है। महोबा शहर के अलावा चरखारी, कुलपहाड़, खरेला की जिम्मेदारी जेई पवन कुमार पर है। जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर कई दिन समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed