फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

महोबाः बिजली गिरने से 42 गांवों की आपूर्ति ठप

Sun, 17 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
civic
महोबा/श्रीनगर। जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई इलाकों में बारिश के बीच बिजली गिरी। श्रीनगर क्षेत्र में विद्युत पोलों पर बिजली गिरने से इंसुलेटर फुंक गए। इससे 42 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी के मौसम में बिजली गुल रहने से लोग पसीना-पसीना होते रहे।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर श्रीनगर क्षेत्र में हल्की बूंदा-बांदी के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिससे श्रीनगर पावर हाउस से निकली हाईटेंशन लाइन के पांच बिजली खंभों के इंसुलेटर फुंक गए। जिससे श्रीनगर, सिजवाहा, सिजहरी, भंडरा, मवई, पिपरामाफ, कैमाहा, शमसेरा फुटेरा समेत 42 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से लोगों का उमस भरी गर्मी में हाल-बेहाल रहा। वहीं पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि लाइनमैन पेट्रोलिंग करने में लगे हैं। स्टोर से सामान मौके पर पहुंचा दिया गया है। देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। बेलाताल संवाद के अनुसार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बछेछर खुर्द निवासी भान सिंह यादव की दुधारू भैंस की मौत हो गई जबकि चरवाहे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

अजनर (महोबा)। अजनर निवासी हरिचरन का पुत्र राहुल (28) शनिवार की दोपहर खेत के किनारे लगे बबूल के पेड़ की डाल काट रहा था। तभी बिजली गिरने से वह अचेत होकर गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने युवक को सीएचसी जैतपुर पहुंचाया। वहां मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed