फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

किसान ने धूमधाम से मनाई पिल्लों की छठी, पेश की पशु प्रेम की मिसाल

Sun, 03 Jan 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
civic
महोबा में चंपी व पिल्लों के साथ खड़ा किसान श्रीपत अहिरवार। - फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। विकास खंड कबरई के सलारपुर गांव में एक किसान ने पशु प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है। उसने अपनी पालतू कुतिया के पांच पिल्लों की छठी (कुआं पूजन) विधि-विधान से की। बैंडबाजों के साथ नाच गाने का प्रोग्राम हुआ। रिश्तेदार व ग्रामीण कार्यक्रम के साक्षी बने। इस दौरान दो सैकड़ा लोगों को निमंत्रण देकर सब्जी पूड़ी खिलाई गई। किसान के इस पशु प्रेम की चर्चा लोगों की जुबां पर रही।
सलारपुर गांव निवासी श्रीपत अहिरवार के पास सात बीघा भूमि है। जिसमें खेती-किसानी करके वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने एक कुतिया पाल रखी है। जिसका नाम चंपी रखा है। चंपी ने कुछ दिन पहले पांच पिल्लों को जन्म दिया था। शनिवार की रात श्रीपत ने छठी कार्यक्रम की सभी तैयारियां की। रिश्तेदारों के अलावा पूरे गांव को निमंत्रण दिया। छठी कार्यक्रम में कुआं पूजन भी रखा गया। जिसमें गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अश्वनृत्य के साथ बैंड बाजों की गूंज रही। जिसमें ग्रामीण जमकर थिरके। सबसे पहले कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद गांव के करीब 200 लोगों ने दावत का लुत्फ उठाया। गांववालों व रिश्तेदारों ने उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन

श्रीपत और उसकी पत्नी गंगा देवी ने बताया कि चंपी जब गर्भवती हुई थी। तब उन्होंने छठी व चौक कार्यक्रम धूमधाम से मनाने की रणनीति बनाई थी। तीन साल से चंपी उनके परिवार के सदस्य की तरह हो गई है। खेत व बाहर से आने से वह दौड़कर उनके पास आती है। दंपति ने बताया कि उन्होंने चंपी को अपने बच्चे की तरह पाला। अब उसके बच्चे होने पर हमने भी अपना फर्ज निभाया है। जब चौक व छठी समारोह बच्चों का हो सकता है तो पशुओं का क्यों नहीं। वह पशुुओं से विशेष प्रेम रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed