{"_id":"610ec1df8ebc3e7ca53a14d4","slug":"civic-atikraman-mahoba-mahoba-news-knp644917532","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बने मकानों पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बने मकानों पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एंटी भूमाफिया टीम सक्रिय हो गई है। विकासखंड पनवाड़ी के किल्हौवा गांव में ग्राम पंचायत की भूमि में बने मकानों पर शनिवार को बुलडोजर गरजा। इस दौरान दस मकानों को ध्वस्त कर भूमि खाली कराई गई।
किल्हौवा गांव में ग्राम पंचायत की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा करके अवैध तरीके से मकानों का निर्माण करा लिया था। जिसकी शिकायतें कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की गई। डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर गठित एंटी भूमाफिया टीम में शामिल लेखपाल विजय सैनी, हरनारायण सिंह, जयंती राजपूत, शिवकरण, हरवंश आदि ने किल्हौवा गांव पहुंचकर जांच की और पुलिस के सहयोग से सरकारी भूमि पर बने मकानों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
बुलडोजर चलने से कब्जा जमाए बिंदा कुशवाहा, बल्लू राजपूत, भगवानदास, छत्रपाल, सिद्घू, उदयभान, मंगल, लखन, धनेश आदि में खलबली मची रही। एंटी भूमाफिया प्रभारी विजय सैनी ने बताया कि ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध मकान बने थे। जिनकी मौके पर जाकर पैमाइश की गई। इसके बाद ही मकानों को गिराया गया।