फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Children went to school, lessons learned without copy and books

लंबे समय बाद खुले स्कूल, खुशी के साथ पहुंचे बच्चे

Wed, 01 Sep 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Children went to school, lessons learned without copy and books
महोबा। पांच माह बाद एक से पांचवीं तक के स्कूल बुधवार को खुल गए। बच्चों को पहला दिन यादगार और खुशनुमा रहा। बच्चे अपने सहपाठियों से मिलकर खुश नजर आए। स्कूल में बच्चों की स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सहमति पत्र भरकर दिया।
विज्ञापन

जिन स्कूलों में छात्र संख्या अधिक है उनमें दो पालियों में कक्षाओं का संचालन किया गया। वहीं बच्चों किताबें वितरित नहीं की गई जिससे बच्चे बिना किताबों के ही स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार को जैतपुर के इंग्लिश मीडियम विद्यालय में बच्चों को पहले दिन स्कूल पहुंचने पर फूल देकर स्वागत किया गया। कन्या प्राथमिक विद्यालय में 119 में से 50 बच्चे स्कूल पहुंचे। पनवाड़ी संवाद के अनुसार नवीन प्राथमिक विद्यालय रहुनिया पुरा में बच्चों को स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश मिला। प्रधानाचार्य शबनम बानो, वंदना सोनी सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र जयप्रकाश नारायण वर्मा, अखिलेश कुमारी रहे। पहले दिन 91 में से 65 बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार प्रधानाध्यापक अरुणेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन के तहत विद्यालय खोला गया है। अभिभावकों से सहमति पत्र लिए जा रहे हैं। श्रीनगर संवाद के अनुसार प्राथमिक विद्यालय खुल गए। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। प्राथमिक विद्यालय दाऊपुरा में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता देवी ने छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यालय में 135 पंजीकृत बच्चों की सापेक्ष 80 बच्चे उपस्थित रहे। इस मौके पर सहायक अध्यापक हरिकेश सोनी शशि देवी प्रतिक्षा मिश्रा समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

खन्ना संवाद के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कुलकुआ गांव में पहले दिन बच्चे बिना मास्क के पहुंचे। विद्यालय में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। बीएसए सूर्यभान का कहना है कि एक से पांचवीं तक के विद्यालय भी कोविड गाइड लाइन के पालन के साथ खोल दिए गए हैं। जल्द ही किताबों का वितरण किया जाएगा।

जैतपुर के प्राइमरी इंग्लिश मीडियम  विद्यालय में बच्चों को फूल देकर स्वागत करती शिक्षिका

जैतपुर के प्राइमरी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में बच्चों को फूल देकर स्वागत करती शिक्षिका- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed