फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chief Minister honored Principal Sargam and Gyanwant

Mahoba News: प्रधानाचार्य सरगम और ज्ञानवंत को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Sat, 06 Sep 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 06 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister honored Principal Sargam and Gyanwant
फोटो 05 एमएएचपी 24 परिचय-लखनऊ में जीजीआईसी महोबा की प्रधानाचार्या सरगम खरे को सम्मानित करते मुख
महोबा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को जिले के तीन शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के दो प्रधानाचार्यों को मुख्यमंत्री ने पुरस्कार के रूप में टेबलेट प्रदान किए तो वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की एक प्रधानाध्यापिका को बेसिक शिक्षा मंत्री ने राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया। शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले के तीन शिक्षकों को पुरस्कार मिलने से हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के लोकभवन में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएमश्री जीजीआईसी महोबा की प्रधानाचार्या सरगम खरे को पूरे प्रदेश में सबसे अधिक छात्रांकन के लिए पुरस्कार दिया। उनके साथ ही जीआईसी श्रीनगर के प्रधानाचार्य ज्ञानवंत सिंह को शैक्षिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय बदलाव के लिए मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। दोनों प्रधानाचार्यों को मुख्यमंत्री ने टेबलेट प्रदान करते हुए अच्छा कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बरा, कबरई की प्रधानाध्यापिका आभा मिश्रा को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया। आभा मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में परिवेश व शैक्षिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय बदलाव किए हैं। इसलिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य पर जिले के 52 शिक्षक हुए पुरस्कृत
फोटो 05 एमएएचपी 27 परिचय-सेवायोजन कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षक रोहित गंगेले को सम्मानित करते सीडीओ व बीएसए। संवाद
महोबा। शहर के सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सीडीओ बलराम कुमार, बीएसए राहुल मिश्रा और बीईओ कबरई प्रवेश कुमार वाजपेयी ने जिले के विभिन्न ब्लाॅक के परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर अपर्णा नायक, पूजा वर्मा, रोहित गंगेले, कुलदीप तिवारी, भूपसिंह राजपूत, ब्रजकिशोर मिश्रा, बालकिशन अनुरागी, संदीप दीक्षित, संजय कुमार, अनिल नायक समेत 52 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

फोटो 05 एमएएचपी 24 परिचय-लखनऊ में जीजीआईसी महोबा की प्रधानाचार्या सरगम खरे को सम्मानित करते मुख

फोटो 05 एमएएचपी 24 परिचय-लखनऊ में जीजीआईसी महोबा की प्रधानाचार्या सरगम खरे को सम्मानित करते मुख

फोटो 05 एमएएचपी 24 परिचय-लखनऊ में जीजीआईसी महोबा की प्रधानाचार्या सरगम खरे को सम्मानित करते मुख

फोटो 05 एमएएचपी 24 परिचय-लखनऊ में जीजीआईसी महोबा की प्रधानाचार्या सरगम खरे को सम्मानित करते मुख

फोटो 05 एमएएचपी 24 परिचय-लखनऊ में जीजीआईसी महोबा की प्रधानाचार्या सरगम खरे को सम्मानित करते मुख

फोटो 05 एमएएचपी 24 परिचय-लखनऊ में जीजीआईसी महोबा की प्रधानाचार्या सरगम खरे को सम्मानित करते मुख

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed