फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cheated RO plant operator of Rs 3 lakh by selling fake necklace

Mahoba News: नकली हार बेचकर आरओ प्लांट संचालक से तीन लाख की ठगी

Wed, 07 Aug 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 07 Aug 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cheated RO plant operator of Rs 3 lakh by selling fake necklace
महोबा। शहर में आरओ प्लांट संचालक को नकली सोने का हार बेचकर तीन लाख की ठगी की गई। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला मिल्कीपुरा निवासी जलील खां ने एसपी अपर्णा गुप्ता को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मोहल्ले में आरओ वाटर प्लांट चलाता है। 28 जुलाई को उसकी दुकान से एक व्यक्ति ने पानी का कैंपर 600 रुपये में खरीदा और दुकान का कार्ड भी ले गया।
विज्ञापन

31 जुलाई को उसने फोन कर बताया कि भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन में खोदाई के दौरान उसे ढाई किलो वजन का सोने का हार मिला है। उसने कहा कि उसे बहन का इलाज कराना है। रुपयों की जरूरत है। इसके बाद वह व्यक्ति महिला अस्पताल आया और हार के दो मोती निकालकर चेक कराने के लिए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वैलर्स की दुकान में मोती चेक कराने पर असली निकले। लालच में आकर आरओ प्लांट संचालक ने तीन लाख रुपये देकर हार अपने पास रख लिया। जब जांच कराई तो हार नकली निकला। इससे उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने मोबाइल नंबर सौंपते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed