फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Charkhari and victorious team in hockey stadium

हॉकी में चरखारी और स्टेडियम टीम विजयी

Sun, 22 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 22 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Charkhari and victorious team in hockey stadium
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को संपन्न हुई जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में  खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। हाकी में चरखारी टीम वहीं फुटबाल में स्टेडियम टीम विजयी रही। दोनों विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चरखारी ने स्टेडियम टीम को 1-0 से हराकर विजेता बनी। वालीबाल प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज की टीम ने बरीपुरा को पहले राउंड में 25-21 और दूसरे राउंड में 25-19 के अंतर से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। फुटबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम ने बरीपुरा को 2-0 से हराकर अव्वल रही। वहीं बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने स्टेडियम की टीम को 1-0 से हराकर विजेता बनी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह सेंगर और पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियाें को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिता में विजयी होने से ज्यादा भाग लेना महत्वपूर्ण है। इसमें जीत और हार ज्यादा मायने नहीं रखती। उन्हाेंने पराजित हुई टीमों के खिलाड़ियाें को गलतियों को सुधारने और पुन: प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। नर्णायक मंडल में रवींद्र कुमार, मकसूद अहमद, महफूज अहमद, अफजल हुसैन, सादिक इस्लाम और कल्पना द्विवेदी वहीं इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र भगत, ब्रजमोहन वर्मा, शिवदत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed