फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundelkhand farmers will get information about agricultural technology on mobile

Mahoba News: बुंदेलखंड के किसानों को मोबाइल पर मिलेगी कृषि तकनीक की जानकारी

Mon, 21 Jul 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 21 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand farmers will get information about agricultural technology on mobile
महोबा। बुंदेलखंड के किसानों को अब मोबाइल पर कृषि तकनीक की जानकारी मिलेगी। क्षेत्रीय किसानों को जागरूक करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी की ओर से किसानों को एसएमएस भेजने के लिए पोर्टल शुरू किया गया है।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह का कहना है कि बुंदेलखंड के किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए एमएमएस पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। यह नवाचार किसानों को उनके मोबाइल फोन पर सरल हिंदी भाषा में कृषि संबंधित वैज्ञानिक, तकनीकी और मौसम आधारित जानकारी देगा। छह हजार से ज्यादा किसानों को एसएमएस भेजकर इस सेवा की शुरुआत की है। यह पोर्टल विश्वविद्यालय व बुंदेलखंड के क्षेत्रीय किसानों के बीच सेतु का काम करेगा। समय पर प्राप्त सटीक जानकारी से किसानों की निर्णय क्षमता में सुधार होगा और कृषि उत्पादकता बढ़ेगी। यह पोर्टल न केवल बुंदेलखंड के किसानों के लिए ज्ञान का स्रोत बनेगा। बल्कि, उन्हें डिजिटल युग में कृषि नवाचारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी साबित होगा। किसानों को मौसम पूर्वानुमान, उन्नत बीज व उर्वरक संबंधी जानकारी, रोग, कीट प्रबंधन के उपाय जैसी व्यावहारिक और उपयोगी सूचनाएं सीधे उनके मोबाइल पर मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed