फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundelas wrote a letter in blood demanding a separate Bundelkhand state.

Mahoba News: बुंदेलों ने खून से खत लिख मांगा अलग बुंदेलखंड राज्य

Tue, 10 Mar 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 10 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bundelas wrote a letter in blood demanding a separate Bundelkhand state.
फोटो 09 एमएएचपी 02 परिचय-अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर आंबेडकर पार्क में खून से खत लिखते
महोबा। बुंदेलखंड राज्य निर्माण आंदोलन के जनक स्व. शंकरलाल मेहरोत्रा के 79वें जन्मदिन को बुंदेलखंड दिवस के रूप में मनाया गया। सोमवार को बुंदेलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिकॉर्ड 51वीं बार खून से खत लिखकर अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग की।
विज्ञापन

शहर के आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर, दिलीप जैन, कृष्णा शंकर जोशी, कैप्टन देवीदीन यादव, गया प्रसाद, हरीओम निषाद, अमरचंद विश्वकर्मा, डॉ. देवेंद्र, नीरज पुरवार, महेंद्र, प्रेम चौरसिया, सुधीर दुबे, सिद्धे सेन, कमलेश श्रीवास्तव आदि ने खून से खत लिखे। बुंदेली समाज के संयोजक ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के मुद्दे पर राजनीति दलों की चुप्पी बेहद चिंताजनक है। महामंत्री डॉ. अजय बरसैंया ने कहा कि आंदोलन के लिए जितनी कुर्बानी शंकर लाल मेहरोत्रा ने दी, किसी ने नहीं दी। अगर 22 नवंबर 2001 को अचानक उनका निधन न हुआ होता तो बहुत पहले बुंदेलखंड राज्य बन गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed