फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bullion trader injured by bullets of miscreants dies, shops remain closed

Mahoba News: बदमाशों की गोली से घायल सराफा व्यापारी की मौत, बंद रहीं दुकानें

Mon, 29 Jan 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader injured by bullets of miscreants dies, shops remain closed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी में तीन दिन पहले बदमाशों की गोली व धारदार हथियार के हमले से घायल सराफा व्यापारी की मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के विरोध में जिले का सराफा बाजार और कस्बा पनवाड़ी का मुख्य बाजार बंद रहा। मृतक के परिजन 10 करोड़ रुपये, मृतक की पत्नी को नौकरी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इससे देर शाम तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।
थाना पनवाड़ी के अलीपुरा निवासी अजयकांत सोनी चौबे मार्केट में सोने-चांदी की दुकान किए थे। 25 दिसंबर की शाम करीब छह बजे वह दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। तभी सुनसान स्थान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से हमला बोल दिया था। बाद में बदमाश व्यापारी के कब्जे से लाखों की नकदी व आभूषण से भरा बैग लूट ले गए थे। गंभीर हालत में व्यापारी को सीएचसी पनवाड़ी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 10 बजे अजयकांत की इलाज के दौरान मौत हो गई। सराफा व्यापारी की मौत से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई की मांग को लेकर पनवाड़ी, कुलपहाड़ और महोबा के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। 200 से अधिक व्यापारी पनवाड़ी थाने पहुंच गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बवाल की आशंका को देखते हुए कुलपहाड़, पनवाड़ी, महोबकंठ समेत चार थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे शव घर पहुंचा तो सैकड़ों की संख्या में व्यापारी पहुंच गए। इससे मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही अपर एसपी सत्यम, एसडीएम अनुराग प्रसाद, सीओ सिटी दीपक दुबे, सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मृतक के बड़े भाई हरीकांत ने अधिकारियों से 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी मीना को सरकारी नौकरी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
देर शाम सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। देर शाम तक परिजन मांगे पूरी करने को लेकर अड़े रहे। इससे अंतिम संस्कार नहीं हो सका। तनाव को देखते हुए पूरे कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात है। अपर एसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया। घटना से मृतक की पत्नी, पुत्री नंदनी व पुत्र आर्यन का रो-रोकर बुरा हाल है।

-----
इंसेट
बाजार बंद रख व्यापारियों ने जताया आक्रोश
महोबा/कुलपहाड़। बदमाशों के हमले से घायल लूटपाट के शिकार सराफा व्यापारी की मौत से जिले के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में शहर के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय एकता पैलेस में जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच की अध्यक्षता में बैठक की। जिसके बाद व्यापारियों ने एसपी अर्पणा गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री शिवकुमार सोनी ने कहा कि प्रशासन अपराधियों पर इतनी कठोर कार्रवाई करें कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला प्रभारी रवि साहू, उमेश लाक्षाकार, अमित सोनी, अवनीश सोनी आदि मौजूद रहे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार सराफा व्यापार संघ ने घटना के विरोध में बाजार बंद रखा। व्यापारी शोभित सोनी, रामराजा सोनी ने बताया कि पनवाड़ी में हुई घटना से स्वर्णकार समाज के लोग बेहद दुखी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed