फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bullet fired at the pulse trader travelling in a pickup truck, pellets hit his face

Mahoba News: पिकअप सवार दाल व्यापारी पर चलाई गोली, चेहरे पर लगा छर्रा

Wed, 25 Jun 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 25 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired at the pulse trader travelling in a pickup truck, pellets hit his face
महोबा। खजुराहो-महोबा मार्ग पर शाहपहाड़ी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप सवार दाल व्यापारी से लूटपाट की कोशिश की। वाहन न रोकने पर बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली का छर्रा चेहरे पर लगने से व्यापारी घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद पन्ना के अजयगढ़ निवासी पवन जैन (40) दाल व्यापारी है। मंगलवार को वह पिकअप में दाल लादकर महोबा की ओर आ रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पिकअप को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। किसी घटना की आशंका होने पर चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। तब बदमाशों ने गोली चला दी। गोली का छर्रा पवन के चेहरे पर लगा लेकिन उसके चालक ने वाहन नहीं रोका। तब आरोपी मौके से भाग निकले। घायल व्यापारी ने जिला अस्पताल पहुंच इलाज कराया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed