फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bulldozers roared against encroachments, illegal occupations removed

Mahoba News: अतिक्रमण पर गरजा बुल्डोजर, हटाए गए अवैध कब्जे

Wed, 03 Jun 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers roared against encroachments, illegal occupations removed
चरखारी (महोबा)। प्रशासन ने मंगलवार को सरकारी भूमि पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला और पक्के निर्माण भी ढहाए गए, जिससे अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। यह अभियान जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के आदेश और उपजिलाधिकारी धीरेंद्र कुमार के निर्देश पर चलाया गया। तहसीलदार आरएन मिश्रा और ईओ अमरजीत ने इसका नेतृत्व किया।
विज्ञापन


तहसील के सामने गुलाल सागर पहाड़ के नीचे सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे हटाए गए। अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाई गई नींव को पालिका की जेसीबी मशीन से हटवाया गया। तहसीलदार ने लेखपालों और नगर पालिका कर्मचारियों को वार्ड वार सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी मैदानों, पटरियों, नालों और पोखरों से भी अतिक्रमण हटाने को कहा। अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed