फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Boil over the incident of Lakhimpur Kheri, demonstrated

कांग्रेस, सपा व किसान संगठनों में लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर उबाल, किया प्रदर्शन

Mon, 04 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Boil over the incident of Lakhimpur Kheri, demonstrated
आम्बेडकर पार्क में धरने पर बैठे सपाई नारेबाजी करते हुए - फोटो : MAHOBA
महोबा। लखीमपुर खीरी जिले में हुई घटना को लेकर किसान संगठन व विपक्षी दलों में उबाल है। कांग्रेस, भारतीय किसान यूनियन व बुंदेलखंड किसान यूनियन ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सपा नेे पार्टी कार्यालय से आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। मृतकों के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व नौकरी, सांसद के बेटे सहित नामजद व्यक्तियों की गिरफ्तारी कर अजय मिश्रा के मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। बुंदेलखंड किसान यूनियन की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष किरन पाठक के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दोषी गृह राज्यमंत्री केे बेटे को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की
विज्ञापन

महोबा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में गिरफ्तार करने एवं पीड़ितों से न मिलने देने के कारण सपा जिला अध्यक्ष प्रान सिंह यादव के नेतृत्व में शहर के आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम मो. अवेश को सौंपा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता राम जीवन यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य तिलक चंद्र अहिरवार, पूर्व विधायक अरिमर्दन नाना,पूर्व जिला अध्यक्ष कुंभकरण यादव, जिला महासचिव मोहम्मद शाकिर, जिला उपाध्यक्ष चौधरी रोहित सिंह यादव, सपा नेता मनोज तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष राज्यपाल सिंह पटेल, युवजनसभा जिला अध्यक्ष अमित यादव, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, ब्रजराज यादव, सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर योगी-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहाकि यूपी पुलिस द्वारा राष्ट्रीय महासचिव को हिरासत में लिया है जिसकी हम निंदा करते हैं। इस दौरान जिला महासचिव खेमचंद्र अहिरवार, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृजराज मौजूद रहे। वहीं भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आकाश रावण के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अजय मिश्रा के बेटे पर मुकदमा दर्ज करने एवं सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई द्वारा जांच कराने की मांग की।
महोबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा महोबा ने वीर सपूतों एवं महापुरुषों की याद में तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई। यात्रा जैसे शहर के आल्हा चौक पहुंची पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। सीओ तेज बहादुर ने पुलिस बल के के साथ तिरंगा यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और धक्का देकर आगे बढ़ गए। जिससे सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस सपा पदाधिकारियों को आगे पार्क की तरफ बढ़ने और यात्रा भी बढ़ गई जिससे राहत की सांस ली।

भाजपा द्वारा सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत वीर सपूतों, महापुरुषों को याद करके युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने एवं सैकड़ों समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाली। रैली तहसील चौराहा से बाजार, बाजार से उदल चौक, फिर आल्हा चौक होते हुए गांधीनगर परमानंद चौक पर समाप्त हुई। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने परमानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला मंत्री धीरू ठाकुर द्वारा पुष्प वर्षा कराई गई। युवा मोर्चा पदाधिकारी निक्रम शर्मा, इं राजुल मिश्र, कुलदीप चौहान द्वारा किया गया, इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अतुल मिश्र, पीयूष गुप्ता, अनुपम शुक्ला, अंशुल चंदेल, जिला मंत्री रविंद्र मिश्र,नितिन सोनी, मुकेश त्रिपाठी, अश्वनी आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते कांग्रेसी

कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते कांग्रेसी- फोटो : MAHOBA

सीओ के साथ धक्का मुक्की करते कार्यकर्ता

सीओ के साथ धक्का मुक्की करते कार्यकर्ता- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed