{"_id":"66e9e18592fbedca0c07bb44","slug":"bjym-city-president-charkhari-attacked-murdered-after-looting-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-109089-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: भाजयुमो नगर अध्यक्ष चरखारी पर हमला, लूटपाट के बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: भाजयुमो नगर अध्यक्ष चरखारी पर हमला, लूटपाट के बाद हत्या
Wed, 18 Sep 2024 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
महोबा। चरखारी-महोबा मार्ग पर सूपा मोड़ के पास कुछ बदमाशों ने बाइक सवार भाजयुमो नगर अध्यक्ष पर हमला कर लूटपाट की। घायल की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
सिर पर गहरे घाव के निशान मिले। आरोपी चार अंगूठी, चेन, दो मोबाइल और नकदी लूट लग गए। तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
कस्बा चरखारी के मोहल्ला घुसयाना निवासी सचिन पाठक (26) भाजपा युवा मोर्चा में नगर अध्यक्ष व व्यापार मंडल में युवा महामंत्री थे। सोमवार को वह अपने दोस्त मोहित के साथ जनपद झांसी के मऊरानीपुर में चल रहा जलविहार मेला देखने गए थे।
विज्ञापन
वापस लौटने पर उसने साथी मोहित को महोबा में छोड़ा। रात करीब 11 बजे वह चरखारी लौट रहा था। तभी घटना हो गई। यूपी 112 पुलिस को किसी से सूचना मिली कि एक युवक सूपा-चरखारी मोड़ के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा है।
सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मी उसे जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मृतक के भाई अनूप पाठक ने आरोप लगाया कि जिस हालत में सचिन मिला, उससे लूटपाट के बाद हत्या किया जाना स्पष्ट हो रहा है।
चार अंगुलियों से सोने की अंगूठी, चेन, 11 हजार रुपये व दो मोबाइल भी गायब हैं। सिर पर गहरे घाव और अंगुलियों से अंगूठी निकालने पर खरोंच के निशान हैं।
सूचना मिलते ही प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, डीएम मृदुल चौधरी, एसपी पलाश बंसल और अपर एसपी वंदना सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
नगर अध्यक्ष की हत्या व लूटपाट की खबर सुनकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पोस्टमार्टम हाउस में भीड़ जुटी रही।
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि पीआरवी को दुर्घटना की सूचना मिली थी। घायल को अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।