{"_id":"69f8e402c737c0490a04a690","slug":"bjp-workers-celebrated-the-victory-by-distributing-jhalmuri-and-sweets-mahoba-news-c-225-1-mah1001-124928-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: झालमुरी और मिठाई खिलाकर भाजपाइयों ने मनाई जीत की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: झालमुरी और मिठाई खिलाकर भाजपाइयों ने मनाई जीत की खुशियां
विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 08 परिचय-भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी छुटाकर जीत का जश्न मनाते जिलाध्यक्ष और पदा
महोबा। पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने झालमुरी और मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाईं। इस दौरान पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपाइयों ने ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।
विधानसभा चुनावों के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए। चुनाव का परिणाम जानने को लेकर हर कोई उत्साहित रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, डॉ. कमलेश सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुरी व मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां मनाईं और आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व संगठन की मजबूती का परिणाम है।
एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने इस जीत को भाजपा की विश्वसनीयता जनता की मोहर बताया। उन्होंने बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा में प्रवासी प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। वहां से दिलीप घोष की जीत पर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के लिए एक स्पष्ट संदेश करार दिया। जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने बंगाल के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि शून्य से शिखर तक का यह सफर भाजपा के कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत का परिणाम है। यहां पर सत्येंद्र गुप्ता, रामजी गुप्ता, ईश्वरदयाल, आशीष अवस्थी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।