{"_id":"620a98c855a4791c7e7ba0c4","slug":"bjp-will-win-more-than-300-seats-keshav-maurya-mahoba-news-knp680645336","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 से अधिक सीटें जीतेगी बीजेपी- केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 से अधिक सीटें जीतेगी बीजेपी- केशव मौर्य
विज्ञापन
महोबा के कुलपाहड़ में जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव मौर्य। संवाद
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को कुलपहाड़ की धरती से विरोधियों पर जमकर बरसे। बोले-राहुल गांधी आलू से सोना और अखिलेश इत्र से नोटों की गड्डियां बनाते हैं। हमने राम जन्मभूमि में मंदिर बनाकर 500 साल की लड़ाई खत्म की। औरंगजेब ने बाबा विश्वनाथ का मंदिर तोड़ा था, हमने उसे विशाल धाम बना दिया। पूर्व की सरकारों में बिजली के तारों में कपड़े सुखाए जाते थे। भाजपा और अन्य दलों की सरकारों में फर्क साफ है। पहले बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं है।
कस्बे के श्रीकिशोर गोस्वामी इंटर कालेज परिसर में सभा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। साइकिल, हाथी या पंजे पर नहीं। विरोधियों की दुकानों पर अलीगढ़ का ताला लगा दिया है। इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बुंदेलखंड को और संवारेंगे। आप लोग विरोधियों की जमानत जब्त कराएंगे तो 10 मार्च के बाद फिर आऊंगा। हमीरपुर में केशव प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी मानिए, ब्रजभूषण या राकेश गोस्वामी को नहीं। इसलिए मेरे नाम पर वोट दीजिए। हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है। 15 साल बुआ-भतीजे से हमारी पांच साल की भाजपा सरकार बेहतर रही। बसपा समाप्त हो चुकी है। कांग्रेस में फोटो खिंचाने वाले भी नहीं बचे हैं।
अभी सिर्फ ट्रेलर देखा, 27 तक चलेगी पूरी फिल्म
योगी मोदी गरीबी में पले बढ़े हैं। इसलिए उन्होंने हर माह दो बार 15 करोड़ लोगों को राशन दिया। सौभाग्य योजना में मुफ्त बिजली दी गई। अभी यह 2017 से 22 तक ट्रेलर चला। 2022 से 27 तक पूरी फिल्म चलेगी। सरकार बनी तो नलकूप का बिल नहीं देना होगा। वृद्धा, दिव्यांग, विधवा को 1500 मिलेंगे। पहले 500 मिलती थी। नई पेंशन के लिए गांवों में कैंप लगेंगे। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की बसों में किराया नहीं लगेगा। सामूहिक विवाह में 50 की जगह एक लाख और बिटिया के जन्म पर 15 की जगह 25 हजार मिलेंगे।