फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike rider returning from in-laws to truck

ससुराल से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक से रौंदा, मौत

Sun, 26 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा Updated Sun, 26 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bike rider returning from in-laws to truck
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम कुर्राहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक की पत्नी व दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना श्रीनगर के ग्राम बिलरही निवासी जितेंद्र पटेल 25 पुत्र वृंदावन शनिवार को अपनी ससुराल मध्य प्रदेश के ग्राम पिरपा गया था।
विज्ञापन


ससुराल से फसल की कटाई व मजदूरी का पैसा देने के लिए 20 हजार रुपये लेकर रात करीब नौ बजे वापस घर लौट रहा था। तभी हाइवे पर ग्राम कुर्राहा के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार कर रौंद दिया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को गढ़ी मलहरा पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक की पत्नी आशा व उसके दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। बाइक सवार मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर मौत हो गई। मध्य प्रदेश की गढ़ी मलहरा पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
महोबा। जिले में अलग अलग स्थानाें पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहल्ला रामनगर निवासी परशुराम 45 पुत्र राधाचरन रविवार को बाइक से कहीं जा रहा था। अचानक बाइक सड़क पर गिर गई और वह घायल हो गया। भटीपुरा निवासी रामजानकी 46 पत्नी राजाराम रविवार की सुबह सड़क पार कर रही थी। तभी बाइक चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। गांधीनगर निवासी धीरज 28 पुत्र शिवबिहारी व ग्राम पलका निवासी मानकुंवर 60 पत्नी चेनू भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed