{"_id":"67840564e9b7012da409e90e","slug":"bike-rider-brother-in-law-dies-brother-in-law-injured-in-collision-with-truck-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-111684-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल
Sun, 12 Jan 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
महोबा। मामना-महोबा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत हो गई। घायल साले को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मझलवारा गांव निवासी अजेंद्र सिंह (36) अपने साले रज्जू (25) के साथ रविवार की शाम बाइक से महोबा आया था। एटीएम से रुपये निकालने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मामना गांव से दो किमी. पहले ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। खून से लथपथ घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने अजेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि रज्जू का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल अर्जुन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।