फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike collide with elderly, two injured

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, दो घायल

Fri, 09 Jun 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा Updated Fri, 09 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike collide with elderly, two injured
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : Amar ujala

अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि ट्रक व डंपर की भिडंत में चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने चालक की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


थाना महोबकंठ के ग्राम रिवई निवासी गनेशी यादव (70) पुत्र बलखंडी गुरुवार सुबह खेतों से पैदल घर लौट रहा था। तभी गांव के समीप बाइक सवार ने गनेशी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और चालक को पकड़कर बाइक कब्जे में ले ली। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए। जहां उपचार के  दौरान वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत होने की भनक लगते ही अस्पताल में मौजूद बाइक चालक भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरभौली चौकी के समीप एक और हादसा हुआ। कस्बा कबरई से गिट्टी लादकर ट्रक कानपुर की ओर जा रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रहे डंपर की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक धर्मपाल व क्लीनर रामकुमार निवासी घाटमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एकत्र राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने धर्मपाल की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed