{"_id":"6a91d5a578255b45bd029a6c","slug":"a-suit-will-be-filed-in-the-commissioners-court-to-free-the-land-from-encroachment-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128328-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए आयुक्त काेर्ट में दायर होगा वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए आयुक्त काेर्ट में दायर होगा वाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत श्रीनगर में शुक्रवार को भूमि प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिसमें ग्राम समाज की जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराने के लिए चित्रकूटधाम मंडलायुक्त के यहां वाद दायर करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
ग्राम सचिवालय श्रीनगर में ग्राम प्रशासक आशीष राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराने को लेकर चर्चा हुई। कहा कि इस जमीन को कब्जा मुक्त कराना बेहद जरूरी है। जमीन कब्जे के इस मामले को चित्रकूटधाम मंडलायुक्त के यहां वाद दायर करने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया और इसके लिए ग्राम प्रशासक को अधिकार दिया गया। बैठक के बाद ग्राम प्रधान ने पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान सदस्यों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य देवेंद्र कुमार, फहीम मोहम्मद, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे। संवाद