{"_id":"572a3d8e4f1c1bd6795cd83b","slug":"bajrang-colony-transformer-crashing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग कालोनी का ट्रांसफार्मर धड़ाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग कालोनी का ट्रांसफार्मर धड़ाम
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 04 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर बस स्टेशन के निकट सोमवार को शार्ट सर्किट के चलते कुछ इस तरह धू-धू जलता विद्युत ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर महोबा। श्रीनगर कस्बे के बजरंग कालोनी में रखा ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात फुंक गया। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बजरंग कालोनी में रखा ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात अचानक फुंक गया। इससे इलाके के पांच सैकड़ा उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा टेलीफोन एक्सचेंज व राजकीय इंटर कालेज की आपूर्ति भी ठप है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी लेकिन न तो कोई मौके पर पहुंचा और न ही ट्रांसफार्मर बदला गया।
विज्ञापन
बजरंग कालोनी के मयंक सैनी, मोहम्मद इकबाल, संतोष विश्वकर्मा, ओमप्रकाश, मोहित यादव, भोजराज आदि का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। सूचना के बाद कोई भी विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने नहीं पहुंच रहा है। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति ठप है। अवर अभियंता निरंजन चौधरी का कहना है कि ट्रांसफार्मर का स्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन