फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bags full of cash and jewelery stolen from two female passengers in train

Mahoba News: ट्रेन में दो महिला यात्रियों के नकदी व जेवरात भरे बैग चोरी

Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bags full of cash and jewelery stolen from two female passengers in train
महोबा। रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। जनपद बांदा के अतर्रा निवासी अरुणा चौहान अपने पुत्र सागर के साथ पैसेंजर ट्रेन में बांदा से झांसी जा रही थी। तभी रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ के पास अज्ञात लोगों ने ट्रॉली बैग चोरी कर लिया। पीड़िता ने बताया कि बैग में 50 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, मोबाइल व कपड़े थे। तहरीर के आधार पर जीआरपी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के मिरतला गांव निवासी रागिनी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से महोबा आ रही थी। तभी चोरों ने उसका हैंडबैग चोरी कर लिया। बैग में 1,500 रुपये, मोबाइल व अन्य कागजात थे। बैग लेकर भाग रहे आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह ट्रेन धीमी होने के चलते कूदकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed