फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Awareness is being spread from shops to prevent drug dealers from Corona

दवा व्यापारी कोरोना से बचाव के लिए दुकानों से फैला रहे जागरूकता

Mon, 06 Apr 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Awareness is being spread from shops to prevent drug dealers from Corona
कोरोना स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहनकर जागरूक करते मेडिकल संचालक - फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। पूरी दुनिया को चपेट में ले चुके कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कुलपहाड़ क्षेत्र के दवा व्यापारी भी कूद पडे हैं। दवा व्यापारी यह कार्य अपनी अपनी दुकानों से कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ जंग से जुड़े स्लोगन लिखी टीशर्ट पहने संचालक व कर्मचारी दवा लेने आने वाले लोगों को स्वच्छता व सावधानी के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के दवा विक्रेता अग्रवाल मेडीकल स्टोर के संचालक प्रमोद कुमार अग्रवाल, अरविंद मेडीकल स्टोर बेलाताल के संचालक अरविंद कुमार अग्रवाल ने जागरूकता फैलाने का नया तरीका अपनाया है। उन्होंने स्वयं व दुकान पर काम करने वाले सभी सहयोगियों के लिए कोरोना से आगाह करने वाले तमाम स्लोगन लिखी टी शर्टों को प्रिंट कराया है। इन टी शर्टों को पहनकर सभी मेडीकल स्टोर पर बैठते हैं। सभी कर्मचारी मुंह पर मास्क व थोडी-थोडी देर बाद अपने हाथों को सेनेटाइज करते हैं। इससे न केवल दवा खरीदने वाले ग्राहकों में जागरूकता का संदेश जा रहा है, साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दवा विक्रेता स्टाफ को पहचानने में सुविधा हो जाती है। क्योंकि इन दवा विक्रेताओं ने टी शर्ट पर फर्म का नाम भी प्रिंट करा रखा है। जिससे ये टी शर्ट मेडीकल पास का भी काम कर रही हैं। एसडीएम मोहम्मद उवैश कहते हैं कि इस समय जो भी व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लाकडाउन में अपनी जगह पर रहकर प्रशासन को सहयोग कर रहा है वह एक तरह से कोरोना से बचाव में ही मदद कर रहा है।
विज्ञापन

सफाईकर्मी का तिलक कर फूलमालाओं से किया स्वागत
महोबा। विकासखंड कबरई के ग्राम गहरा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह तोमर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क वितरित करते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। कोरोना वायरस से सुरक्षा की दृष्टि सेगांव में सैनिटाईजर व दवा का छिड़काव किया जा रहा है। दवा का छिड़काव करने वाले योद्घा सफाईकर्मी पुष्पेंद्र सेन का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह ने तिलक लगाकर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य बलराम सिंह, विजय सिंह, नूतन बाल्मीकि, रामऔतार विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed