फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Another farmer died due to cold

Mahoba News: ठंड से एक और किसान की मौत

Fri, 03 Jan 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 03 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Another farmer died due to cold
कोहरे के चलते लाइट जलाकर निकलते वाहन। - फोटो : कोहरे के चलते लाइट जलाकर निकलते वाहन।
महोबा/कबरई। जिले में ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को एक और किसान की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। अब तक जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या सात पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थमी रही। वाहन चालक लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। संपर्कक्रांति, बुंदेलखंड एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें तीन से चार घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड जोर पकड़ गई। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक एसपी सोनकर ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम और सर्द होगा। धूप निकलने से दिन के तापमान में अधिक गिरावट नहीं हुई।
कबरई संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के लिलवाही गांव निवासी किसान भोला प्रजापति (65) बारह बीघा भूमि खेती करते थे। बृहस्पतिवार की रात वह फसल की रखवाली करने खेत गए थे।

सुबह हालत बिगड़ने पर वह घर पहुंचा और अचेत होकर गिर गया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी फूलारानी ने बताया कि पति की मौत ठंड लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed