फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Anna animals snapped crops sown in 60 bighas of farmers

किसानों की 60 बीघा में बोई गई फसल चट कर गए अन्ना जानवर

Wed, 20 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Anna animals snapped crops sown in 60 bighas of farmers
कुलपहाड़ (महोबा)। शासन-प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी अन्ना जानवरों की समस्या से किसानों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। सोमवार की रात तहसील कुलपहाड़ के मौजा बागौल व सुगिरा में अन्ना जानवरों के झुंड ने दो दर्जन किसानों की 60 बीघा में बोई गई फसल चट कर दी। दाने-दाने को मोहताज किसानों ने जिलाधिकारी से क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

दैवीय आपदाओं के प्रकोप से जूझ रहे बुंदेले किसानों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अतिवृष्टि से खरीफ फसल बर्बाद हो गई। कर्ज लेकर खाद बीज का इंतजाम कर रबी फसल बोई। गेहूं व चने की फसलें उग आईं। सोमवार रात मौजा बागौल व सुगिरा में एक सैकड़ा से अधिक अन्ना मवेशियों का झुंड खेतों में घुस गया, इससे किसानों की करीब 60 बीघा फसल बर्बाद हो गई। सुबह खेत पहुंचे किसानों ने जब फसल बर्बाद देखी तो उनके होश उड़ गए। बागौल के बब्बू लोधी, दयाराम राजपूत व ग्राम सुंगिरा के महाराज सिंह यादव, पप्पू, हलकाई, रामचरण, चेतराम, बिहारी कुशवाहा, सियाराम, घनश्याम आदि ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में गेहूं, मटर व चना की फसल बोई थी। रात में अन्ना जानवरों ने खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद कर दी। किसानों का कहना है कि कर्ज लेकर खेतों की बुआई की थी। अब फसल बर्बाद होने से कर्ज की अदायगी व परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा। किसानों ने जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी को मामले से अवगत कराते हुए बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed