फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Akshay of Ayodhya beats Anurag of Bihar

अयोध्या के अक्षय ने बिहार के अनुराग को किया चित

Wed, 06 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Akshay of Ayodhya beats Anurag of Bihar
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बे में दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन नामीगिरामी पहलवानों ने दांवपेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन कराया। अयोध्या से आए अक्षय पहलवान ने बिहार के अनुराग को पांच मिनट में चित कर दिया। पहलवान ने बेहतरीन दांव मारे तो दर्शकों ने खूब इनाम दिया।
विज्ञापन

नेहरू इंटर कॉलेज खेल मैदान में पनवाड़ी मेला महोत्सव में दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह परिहार ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कराया। ग्वालियर के गिरिराज पहलवान ने बांदा के अश्विनी को हराया। बिहार के दीपू ने प्रयागराज के गोलू पहलवान को पटखनी दे दी। गोरखपुर के अजय ने बांदा के इस्माईल को पांच मिनट में धूल चटा दी। बिहार के चीता पहलवान ने अयोध्या के मनोज को हराया। गोरखपुर के कालिया ने बिहार के प्रान सिंह को चित कर दिया। मेरठ के जंग बहादुर ने ग्वालियर के परम सिंह को हराया। बांदा के सोनू ने ग्वालियर के जीतेंद्र को हरा दिया। जालौन के कल्लू ने ग्वालियर के इस्माइल को हराया। दंगल में निर्णायक की भूमिका रफीक अहमद उर्फ काली घटा और रशीद उर्फ घनघौर घटा रहे।
विज्ञापन

अनूप ने कमलजीत को चटाई धूल
चरखारी। विकासखंड के गुढ़ा गांव में सियर माता के मंदिर में दंगल हुआ। इसका उद्घाटन अखिल राजपूत और प्रीतम सिंह ने किया। बनारस के प्रवीण और झांसी के हुकुम पहलवान के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। आगरा के कमलजीत और मथुरा के अनूप के बीच कुश्ती हुई, जिसमें मथुरा के अनूप ने बाजी मारी। हमीरपुर के वीरेंद्र और हरियाणा के रवि के बीच कुश्ती हुई। इसमें वीरेंद्र ने रवि को चित कर दिया। आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed