{"_id":"adcbf65c7bffbeb1778a81f57f72451b","slug":"aju-has-devraj-wrestler-heads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवराज ने राजू पहलवान को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवराज ने राजू पहलवान को किया चित
अमर उजाला ब्यूूराे,महोबा।
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्मिल मेले के अंतिम दिन दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां पर पहलवानों ने दांप पेंच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन कराया। इलाहाबाद के पहलवान देवराज ने गौतमबुद्ध नगर के पहलवान राजू को चित कर दिया।
मेले का उद्घाटन ग्राम प्रधान भज्जू राजपूत और सपा नेता डा. रामनाथ यादव ने फीता काटकर किया। पहली कुश्ती नीगा राठ के पहलवान प्रीतम ने कानपुर के नीरज पहलवान को हराया। अतरार गांव के पहलवान कपिल ने मलका के पहलवान प्रदीप को पांच मिनट में चित कर दिया। कानपुर के रजत पहलवान ने महोबा के खालिक पहलवान को धूल चटा दी। इसी तरह बांदा के पहलवान ढालचंद्र ने छतरपुर के पहलवान रामनरेश को चारों खाने चित कर दिया। दंगल में आधा दर्जन से ज्यादा कुश्तियां बराबरी पर छू़ट गई। दो घंटे तक चले दंगल में दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। उद्घाटन अवसर पर ग्राम प्रधान भज्जू ने कहा कि समय-समय पर दंगल आयोजित होना चाहिए। इससे लोगों में पहलवान बनने के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने कहा कि पहलवानों को प्रोत्साहित न करने के कारण लोगों का रुझान इस तरफ से हटता जा रहा है।