{"_id":"5df2868e8ebc3e87b6798049","slug":"after-the-rain-in-the-district-due-to-the-cold-people-have-got-homes-mahoba-news-knp531820540","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बारिश के बाद ठंड सबाब पर, लोग घरों में दुबके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बारिश के बाद ठंड सबाब पर, लोग घरों में दुबके
विज्ञापन
महोबा। जिले में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के साथ ही सर्दी सबाब पर पहुंच गई। शाम से शुरु हुई सर्द हवाओं के चलते लोग घरों में कैद हो गए। बारिश के साथ ही सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए। ठंड के चलते अन्ना जानवरों की भी मुश्किलों बढ़ गई हैं। पानी और ठंड से बचाव के लिए अन्ना पशु इधर-उधर जान बचाते नजर आए। पालिका प्रशासन ने गरीबों के लिए हाउन हाल में रैन बसेरा बनाकर सर्दी से बचाव का उपाय किया है।
जिले में कड़ाके की ठंड शुरु हो जाने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा अलाव जलाने के कोई इंतजाम नहीं किए गए। जिससे गरीब वर्ग के लोगों का ठंड से बुरा हाल है। हाड़ कंपाऊ सर्दी ने गरीब वर्ग के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। जिससे लोग सर्दी से जूझ रहे हैं। रिक्शा चालकों और ठेलिया चालकों को ठंड में सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा जाने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर के बाद शुरु हुई बारिश रुक-रुककर शाम तक होती रही। बारिश के बाद सर्दी सबाब पर पहुंच गई। शाम से ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। बारिश के बाद से ही ठंड ने जोरदार तरीके से दस्तक दे दी है लेकिन अभी तक जिले में प्रशासन ने अलाव जलाने के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन
बारिश होने से किसानों के खिले चेहरे
महोबा। बारिश के बाद खेतों में लहलहा रही रबी की फसल को बारिश मिलने से नई जान मिल गई हैं। समय से बारिश हो जाने के कारण किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। दिनरात खेतों में हजारों रुपये का डीजल खर्च करके सिंचाई कर रहे किसानों को बढ़ी राहत मिली है। किसानों की अब हजारों रुपये के डीजल की बचत होगी। साथ ही ठंडी हवाओं के बीच नंगे पैर खेतों में पानी लगाने से भी किसानों को निजात मिलेगी।
ठंड के मौसम में नहीं हुआ कंबलों का वितरण
महोबा। हर साल ठंड के मौसम में जिला प्रशासन द्वारा गरीबों को ठंड के बचाव के लिए कंबलों को वितरण किया जाता है। इस साल अभी तक जिला प्रशासन ने गरीबों को कंबल वितरण करने की सुध नहीं ली है। जिससे गरीब वर्ग के लोग ठंड के मौसम में कंपकपाते हुए वक्त गुजार रहे हैं। इससे गरीब वर्ग के लोगों में खासा असंतोष हैं।