फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   action,mahoba news

प्रयागराज व छतरपुर में ब्लाक प्रमुख की संपत्तियां खंगाल रही एसआईटी

Fri, 05 Mar 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
action,mahoba news
महोबा। समदनगर निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक आत्महत्या मामले की जांच तेज हो गई है। जिले के अलावा अन्य जनपदों में एकत्र की गई संपत्तियां का एसआईटी ब्योरा जुटा रही है। मामले में मुख्य आरोपी ब्लाक प्रमुख कबरई छत्रपाल यादव व उसके साथियों की संपत्तियां प्रयागराज व मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर में होने की जानकारी पर टीम ने वहां पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

अधिवक्ता मुकेश पाठक ने सात फरवरी को ब्लाक प्रमुख कबरई व उसके साथियों पर 60 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों के दबाव और धमकी से आहत होकर अधिवक्ता ने 13 फरवरी की रात अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसमें ब्लाक प्रमुख समेत सात लोगों पर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया था। सभी आरोपी अलग-अलग जेलों में निरुद्ध हैं। जिनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मामले की जांच कर रही एसआईटी ने दोनों पक्षों के लोगों बयान दर्ज करने के बाद अन्य जानकारी एकत्र की हैं। जल्द ही एसआईटी मामले की विवेचना पूरी कर सकती है। छत्रपाल यादव व उनके साथियों की संपत्तियां कुर्क करने के लिए सूची तैयार की जा रही है। एसआईटी में शामिल एक अधिकारी ने प्रयागराज जाकर ब्लाक प्रमुख की संपत्तियां खंगाली। इसके अलावा छतरपुर में संपत्ति होने की जानकारी होने पर वहां का ब्योरा खंगाला जा रहा है। एसआईटी में शामिल क्षेत्राधिकारी अतर्रा आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है और संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed