{"_id":"6058cee38ebc3ee6487f0de7","slug":"action-mahoba-news-knp6192718156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन सहायक फीडर का डीएम ने निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन सहायक फीडर का डीएम ने निरीक्षण किया
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए अर्जुन सहायक परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है। सोमवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने अर्जुन सहायक फीडर का निरीक्षण किया। अर्जुन सहायक फीडर के लिए निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण में एक्सईएन (सिंचाई) एके सिंह को निर्देश दिए कि संबंधित कार्य अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करा दिया जाए। किसी भी प्रकार के विलंब पर ठेकेदार पर प्रतिदिन के हिसाब से पेनाल्टी की जाएगी। इस पुल का निर्माण कार्य न होने की वजह से अर्जुन सागर अपनी पूरी क्षमता से नहीं भर पा रहा है।
इसके बाद विकासखंड पनवाड़ी के गांव बागौल में जूनियर हाई स्कूल में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। वृद्धावस्था पेंशन से वंचित महिलाओं की शिकायत सुनकर उन्होंने पंचायत सचिव पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। ग्राम सभा की जमीन से अवैध कब्जे न हटवाने को लेकर लेखपाल को फटकार लगाई। जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक गोपी चंद अनुरागी के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीएम ने चौपाल में सितंबर 2019 में हुई अतिवृष्टि से किसानों की फसलों के नुकसान के लिए दिलाई गई राहत की समीक्षा की। एसडीएम कुलपहाड़ को निर्देश दिए कि राहत पाने से वंचितों की पुन: समीक्षा कर रिपोर्ट राहत आयुक्त को भेजा जाए। इस मौके पर एसडीएम कुलपहाड़ मो. उवैस, तहसीलदार कुलपहाड़ सुबोधमणि शर्मा, बीडीओ पनवाड़ी रजनीश शुक्ला, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक अतुलेन्दु कुमार मौजूद रहे।