{"_id":"5dc310898ebc3e5b592d1129","slug":"action-against-20-livestock-owners-for-not-tying-cattle-mahoba-news-knp524219067","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु न बांधने पर 20 पशुपालकों के खिलाफ की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु न बांधने पर 20 पशुपालकों के खिलाफ की कार्रवाई
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। जिलाधिकारी ने पशुओं को छुट्टा न छोड़ने के आदेश पर अमल न होने पर अफसरों ने पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गुढ़ा गांव में 20 पशुु पालकों को पाबंद किया गया, जबकि 15 पशुपालकों को पशु न बांधने के बावत नोटिस जारी किया है। इससे क्षेत्र में हड़कंप है।
जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में एनाउंस और डुग्गी पिटवाकर पशुओं को बांधकर रखने के आदेश दिए गए थे, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा। पशुपालक दिन रात खेतों के आसपास घूम रहे हैं। इससे किसानों की रबी की फसल भी बर्बाद होने की संभावना है। इसे डीएम ने गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायतों में मुनादी कराई है। एनाउंस के दौरान पशुपालकों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।
गुढ़ा गांव के ग्रामीणों द्वारा पशु न बांधे जाने की अधिकारियों से की गई शिकायत पर अफसरों ने टीम भेजकर ऐसे पशुपालकों को चिह्नित किया। जिसमें से जवाहर, रघुनंदन, वीरपाल, रामप्रकाश समेत 20 पशुपालकों को उप जिलाधिकारी चरखारी राजेश कुमार यादव ने पाबंद कर दिया है, जबकि घर पर बांधने के बजाय खुला छोड़ने वाले 15 पशुपालको के खिलाफ नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। अन्य गांव में भी पशुओं को आवारा छोड़ने वाले किसानों को चिह्नित किया जा रहा है।