{"_id":"a8bc0bfbb50365236347402ac5222fd3","slug":"accountant-killed-in-road-accidents-nine-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में मुनीम की मौत, नौ घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में मुनीम की मौत, नौ घायल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक मुनीम की मौत हो गई,
विज्ञापन
जबकि नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया
गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
झांसी निवासी सुरेंद्र कुमार (22) फार्चून तेल गोदाम में मुनीम के पद कार्यरत था। शुक्रवार की रात वह पिकअप गाड़ी से फार्चून तेल सप्लाई करने बांदा जा रहा था, तभी जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई, जिससे पिकअप सवार मुनीम सुरेंद्र कुमार और चालक मुन्ना बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन गंभीर रूप से घायल मुनीम सुरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा चरखारी के मोहल्ला खंदियापुरा निवासी सौरभ (18) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद अपनी बहन आरती (22) के साथ किसी काम से जा रहा था। रास्ते में अचानक गाड़ीं असंतुलित होकर गिर गए, जिससे दोनों भाई बहन गिरकर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चरखारी मुस्करा मार्ग पर रिवई के पास चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार राजू चौबे (41) पुत्र रामेश्वर व तृप्ति चार पुत्री राजेश कुमार निवासी रिवई के बुरी तरह घायल हो जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इसी तरह गांधीनगर निवासी सुनील कुमार (18), पवन कुमार (21) पीपीएन चौराहे जाते समय अचानक बाइक से गिर जाने पर दोनो बुरी तरह घायल हो गए। तीसरी घटना महोबा लौड़ी मार्ग पर ग्राम ज्योराहा के पास घटी। थाना लौडी के ग्राम ज्यौराहा निवासी बाबू यादव (18) पुत्र नारायण बाइक से महोबा की तरफ आ रहा था, तभी ज्यौराहा तिराहा के पास सामने से आ रही टेंपो से भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। नाजुक हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं कोतवाली महोबा के ग्राम रैपुरा निवासी वीर सिंह सात वर्षीय बेटी ज्योति बाइक से गिरकर घायल हो गई। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटेवर निवासी अजय (13) पुत्र जगदीश बाइक से गिरने से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।